बिहार विधानसभा चुनाव : कल जारी हो सकता है एनडीए का घोषणापत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बिहार विधानसभा चुनाव : कल जारी हो सकता है एनडीए का घोषणापत्र

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत एनडीए का घोषणापत्र कल 30 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडीए राज्य में घोषणापत्र को विकसित बिहार शीर्षक के साथ जारी करेगा। बिहार में एनडीए के घोषणापत्र में छात्र, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र पर अधिक फोकस किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से 25 अक्टूबर को खगड़िया में रैली के दौरान इसके संकेत दिए गए थे। उन्होंने कहा था बिहार डबल इंजन से लैस होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चला है। एनडीए सरकार बिहार को आगे ले जाने के लिए तैयार है। हमारी स्पष्ट नीति है स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई, टाइम पर दवाई, खेतों में सिंचाई और हर घर में पानी की सप्लाई। अमित शाह ने कहा था इन चार सूत्रों पर हमारा बिहार अब आगे बढ़ने वाला है।

महागठबंधन व एनडीए में 6-5 का आंकड़ा 

बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए व महागठबंधन के बीच है और दोनों घटक में शामिल दलों में 6-5 का आंकड़ा है। आने वाले समय में इसमें कौन आगे निकलेगा इसका फैसला मतदाता करेंगे और इसका खुलासा आगामी 14 नवंबर को मतगणना के बाद हो जाएगा। इसका एनडीए के घटक दलों में भाजपा, जदयू, एलजेपी रामविलास, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के बीच है। राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस, भाकपा, भाकपा-माले, माकपा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल है।

तेजस्वी ने कही त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्राम कचहरी सदस्यों को पेंशन देने की बात 

महागठबंधन के संभावित मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव पहले ही नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार, माली और मोची जैसी मेहनतकश जातियों के स्वरोजगार, आर्थिक उत्थान और उन्नति के लिए 5 साल के लिए 5 लाख की एकमुश्त ब्याज रहित राशि देने की घोषणा कर चुके हैं। तेजस्वी यादव ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार आने पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम कचहरी सदस्यों को पेंशन दी जाएगी। ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का 50 लाख रुपये तक का बीमा कराया जाएगा। सरकार जन वितरण प्रणाली के तहत वित्तीय सहायता भी बढ़ाएगी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें