देवघर में लूटपाट के दौरान 81 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर में लूटपाट के दौरान 81 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या

अपराधियों ने तीन से चार लाख की लूट की घटना को दिया अंजाम

देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर गांव में शुक्रवार की अहेल सुबह को लूट के दौरान 81 वर्षीय वृद्ध महिला कमली देवी की अपराधियों द्वारा चाकू मार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना के संबंध में मृतक के पोते बीरबल कुमार ने बताया कि घर के सभी परिवार करीब 12 रात्रि तक खाना पीना खाकर दुसरे नये मकान में सभी सोने के लिए चले गए। सुबह जब बड़ी मां सो के उठी,तो पुराने घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य दरवाजा में रस्सी बांधा हुआ पाया। जब कि घर के लोग मुख्य दरवाजा में ताला मार कर सोने गए थे। पिछले गेट से घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि घर का बक्सा खुला हुआ पाया तथा सामान बिखरा हुआ देखा। इसकी जानकारी परिवार वालों को दिया। परिवार के लोग अपने-अपने घर के समान को देखने लगे इस दौरान दादी की खोज करने पर देखा तो नीचे खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं मृतका की श्वासनली चल रही थी। परिवार वालों ने ऑटो से आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीणों भीड़ उम्र पड़ी। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री को छोड़कर चल बसे। मृतका के दोनों पुत्र बेंगलुरु में काम करते हैं। मृतका के कान से सोना कि जेवरात एवं गले होसली लेने के दौरान वृद्ध महिला ने विरोध किया तो गला व कान के पास काट दिया गया। इस दौरान घर में रखा कांसा, पीतल बर्तन एवं बक्सा में रखा सोना, चांदी के  जेवरात लुट कर लिया। बताया जाता है कि लुट कि घटना में करीब तीन से चार लाख कि अंजाम  दिया गया है। वृद्ध महिला के अपराधों का विरोध करने पर कान के पास चाकू गोद हत्या कर दी। मृतका के शरीर देखने पर कान के पास चाकू के निशान, आंख में चोट का निशान देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बंका पंचायत के मुखिया रंजीत प्रधान को दी।

सूचना मिलते ही मुखिया ने घटना की जानकारी रिखिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दलबल के साथ एएसआई हेमलाल मरांडी, रविंद्र सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। तथा अपराधी की तलाश में जुट गई है।

घटना से ग्रामीणों में अपराधियों का दहशत 

इस तरह की घटना गांव में पहली बार घटित होने के बाद ग्रामीण डरे सहमय हुए हैं। अपराधियों ने जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया है। यह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। ग्रामीणों का मांग है कि पुलिस की गस्ती गांव में हो, जिससे ग्रामीण सुरक्षित महसूस करेंगे। मौके पर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनिल शाह, शंभू प्रसाद राउत, रामु प्रसाद राउत, बीरबल कुमार, सरोज कुमार, मनोज कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें