इनर व्हील क्लब की ओर से शिक्षकों को किया गया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब की ओर से शिक्षकों को किया गया सम्मानित

विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को सम्मान देने व पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्लवी राधाकृष्णन को याद करने का यह दिन: ज्ञानी मिश्रा 

देवघर। शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की ओर से क्लब अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर क्लब की ओर से शिक्षकों पौधा, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा ने कहा कि भारत में 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है‌। इस दिन के मायने अवर्णनीय हैं। यह दिन विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को सम्मान देने एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्लवी राधाकृष्णन के जन्मदिवस को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन देश के विकास और समाज में शिक्षकों के योगदान के साथ ही अध्यापक पेशे की महानता उल्लेखित करने के लिए समर्पित है। गुरु शिष्य के बीच सम्मान एवं खुशी व्यक्त करने का यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इस परंपरा को याद करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की ओर से शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  शिक्षा एवं प्रशिक्षण ज्ञान के शिक्षक संत मेरी की प्रधानाध्यापक  कृष्टिणा मुर्मू, बिहारीलाल सर्राफ स्कूल के धीरेंद्र भारती, हिरना प्राथमिक स्कूल की अर्चना कुमारी, कोरियासा स्कूल की अपराजिता कुमारी, सर्राफ स्कूल के डा विजय शंकर जैसे महान शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। स्थानीय किडविज प्ले स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा पेशे से जुड़ी क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा,  सचिव कंचन मूर्ति साह, उपाध्यक्ष ममता किरण, संगीता  कुमारी, नीलिमा सिन्हा, सरिता अग्रवाल, बेबी रोमा, नमीता भगत, सुषमा रानी, अर्चना भगत, रंजना मुंद्रा, मिनी दास आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा एवं क्लब सद्स्यों द्वारा सम्मानित किया गया‌।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें