
तिलक सेवा समिति का लोकमान्य तिलक जयंती सह कवि सम्मेलन का आयोजन
देवघर। बुधवार को तिलक सेवा समिति देवघर के तत्वावधान में लोकमान्य तिलक जयंती समारोह सह भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन बचपन प्ले स्कूल श्रीकांत रोड देवघर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपाश्री निदेशक ने की। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि लोकमान्य तिलक ही ने ब्रिटिश शासन को भारत से बाहर निकालने का नारा दिया था। अंग्रेजों भारत छोड़ो स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे। जिसके चलते उन्हें छह साल जेल की सजा काटना पड़ा। जेल से ही तिलक की ने गीता रहस्य नामक पुस्तक लिख डाली। तिलक भारत देश के ग्रैंड फादर थे, उनके ही राह में चलकर गांधी जी ने आजादी कि लड़ाई लड़ी। मुख्य अतिथि तिलक सेवा समिति देवघर के वरिष्ठ संरक्षक समाज सेवी अवधेश कुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में बताया कि लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद के बताए रस्ते पर चलकर समाज सेवा में बतौर स्तर लोगों को सही राह पर चलने का गुर सिखाने का कार्य करते रहेंगे। समाज सेवा से संबंधित जितनी भी कार्य होगी बढ़चढकर भाग लेंगे, जो एक नया संदेश होगा। महासचिव डॉ विक्रम कुमार ने भी अपने भाव में तिलक और चंद्रशेखर आजाद के बारे में जानकारी दिया। मंच संचालन प्रो रामनंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर देवघर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने भी लोकमान्य और चंद्रशेखर आजाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद कविता का दौर जारी रहा। कवि में डॉ विजय शंकर, डॉ परशुराम तिवारी, गणेश उमर, वीरेश वर्मा, जलेश्वर ठाकुर, नरेश साह, कपिलदेव राणा, भोला गोस्वामी, अरुण शर्मा, प्रशांत कुमार सिन्हा, शिप्रा झा, देव कुमार चटर्जी की उपस्थिति में अपने अपने अंदाज में कविता पाठ किया।









