
विश्व पर्यावरण दिवस पर नरेंद्र मोदी विकास मिशन व देवघर डेंटल क्लिनिक की ओर से किया गया पौधारोपण
विभिन्न क्षेत्रों में एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित, तीस पेड़ लगाया गया
पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझना हम सबों की जिम्मेदारी: डॉ राजीव रंजन
देवघर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून गुरुवार को सरकारी व गैर-सरकारी संस्था द्वारा स्वच्छता अभियान चलाए जाने के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान व पौधारोपण किया गया। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी विकास मिशन, झारखंड कुर्मी महासभा, देवघर डेंटल की ओर से सफाई के साथ पौधारोपण अभियान शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक सह भाजपा नेता डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व में बिहार के जमुई जिले के माधोपुर व देवघर के तपोवन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान जलाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर डॉ राजीव रंजन ने कहा कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का मकसद है, लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़-पौधों, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ सबके महत्व को समझें। इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। निबंध, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिताएं होती हैं। प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। इस वर्ष का थीम है प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना। इस थीम के मद्देनजर देश में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के पर्यावरणीय विकल्प और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। पिछले वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम मरुस्थलीकरण और सूखे की समस्या से निपटने पर बेस्ड थी। 2023 में भी थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित थी। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही है। खराब हवा लोगों का दम घोंट रही है। शहरों में बहुत से लोगों को बदतर आवोहवा के चलते लोगों को सांस, हृदय, फेफड़ों की बीमारियों हो रही हैं। हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। पृथ्वी ग्रह पर ही मानव जीवन संभव है इसलिए इसे जीने लायक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्लास्टिक प्रदूषण हमारे ग्रह के सामने मौजूद तीन खतरों को और भी बड़ा बनाता है- जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता को नुकसान और प्रदूषण। हर साल 11 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा जल पारिस्थिति की तंत्र को दूषित करता है। इस वर्ष नरेंद्र मोदी विकास मिशन व देवघर डेंटल क्लिनिक की ओर से एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष 14 सौ पेड़ लगाया गया था। आज लगभग 30 पेड़ लगाया गया है। पर्यावरण संकट का सामना हम सबों ने कोरोना काल में किया है। अब उसके महत्व को समझते हुए पेड़ों का संरक्षण करना हम सबों की जिम्मेदारी है। मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावा उदय कुमार यादव, प्रेमरंजन, मिथिलेश सिन्हा, कृष कुमार, प्रीतेश कुमार, संगठन पासवान, गौतम यादव, गोपी सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।









