
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा ने किया पौधरोपण
पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, लोगों को पर्यावरण संक्षरण का दिया संदेश
एक पेड़ मां के नाम अभियान माताओं व धरती माता के प्रति सम्मान का प्रतीक: संतोष उपाध्याय
देवघर। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत देवघर के रामपुर दिव्या ज्योति पब्लिक स्कूल के पास तालाब मेड़ में एवं सरस्वती शिशु मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और माताओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक दशरथ दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष प्रो राजीव रंजन सिंह, कार्यालय प्रभारी धनंजय तिवारी, नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, सीएन दुबे, रमेश राय गुड्डू, निरंजन ठाकुर, जय मिश्रा, रूद्र शंकर शर्मा, अंकुश गुप्ता, कुंदन पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पौधों का वितरण भी किया गया।

ज़िला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह हमारी माताओं और धरती माता के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है। हम सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपने पर्यावरण को हरा-भरा बनाना चाहिए। यह अभियान सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। स्थानीय लोगों से अपील करते है कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण करें और पौधों की देखभाल का संकल्प लें। आयोजक निरंजन ठाकुर ने यह भी सुनिश्चित किया कि पौधों की देखभाल के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बन सकें। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी पौधारोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा लगाकर किया था। यह अभियान संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण पर आधारित है। देवघर भाजपा ने कार्यक्रम को ले न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई, बल्कि स्थानीय समुदाय को एकजुट कर माताओं के सम्मान में पेड़ लगाने की भावना को भी मजबूत किया।









