
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दान देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
देवघर। झारखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में मनाया जाने वाला लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दान दिए जाने के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया। जिले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छठ घाटों पर हजारों लाखों महिलाएं पुरुष उगते सूर्य को अर्घ्य दान कर छठा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की भक्ति में नजर आ रहे थे। आज देवघर में त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। छठ को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पर पुलिस और प्रशासन चौकस नजर आ रही थी। छठव्रतियों व श्रद्धालुओं द्वारा छठ मईयां से कंचन काया व सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

सांसद निशिकांत सहित अन्य गणमान्य ने दिया अर्घ्य
आस्था व पवित्रता का महापर्व छठ में जहां पूरा देश भक्ति व उल्लास था। वहीं भगवान भास्कर को अर्घ्य दान देने के लिए अहले सुबह से आम से लेकर खास लोग विभिन्न छठ घाट पहुंचे। भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। जिसमें गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बिहार के भागलपुर में अर्घ्य दिया। वहीं सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने स्वयं छठ व्रत किया। वहीं पूर्व विधायक रणधीर सिंह, नारायण दास, विधायक सुरेश पासवान, गंगा नारायण सिंह, रीता चौरसिया सहित जिले के एसपी व डीसी सहित अन्य ने अपने आवास की समिप स्थित छठ घाट पर अर्घ्य दान दिया।इस दौरान शहर के शिवगंगा, डढ़वा नदी, माथा बांध, नौवलखा तालाब सहित अन्य छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भरी भीड़ थी।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल चौरसिया पहली बार किया छठ
धर्म आस्था के पवित्र चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर छठ माता के भक्तों का अलग अलग स्वरूप व भक्तों की भक्ति नजर आती है। इसी सिलसिले में देवघर शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल चौरसिया छठ माता की महिमा से मन में इच्छा जागृत होने पर पहली बार छठ व्रत कर रहे हैं। उन्होंने व्रत के कठिन नियमों का पालन करते हुए अपने परिजनों व शुभचिंतकों के साथ रोहिणी नौका बांध में आज उदयगामी सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य दान किया। डॉ राहुल चौरसिया बताते हैं कि यह छठ माता की महिमा है कि मन में छठ व्रत करने की इच्छा जागृत हुई और हमने परिजनों के सहयोग से आज व्रत को पूर्ण करने सफल रहा। उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दान दिए जाने के साथ व्रत संपन्न हुआ। पहली बार निर्जला व्रत करने पर भी मुझे छठ माता के आर्शीवाद से मैं सामान्य दिनों की तरह अपने को महसूस कर रहा हूं।

भगवान भास्कर की आराधना में लीन हो गये श्रद्धालु
इसी सिलसिले में देवघर सहित अन्य जगहों पर छठ महापर्व के तीसरा दिन नदी, तालाब सहित घरों जलाशय बना कर भक्तों द्वारा आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दान किया। शहर के डढ़वा नदी, माथा बांध, शिवगंगा, नवलखा, नौका तालाब रोहिणी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अजय नदी, कदैय नदी, जयंती नदी, पतरो नदी सहित अन्य जलाशय में अर्घ्य दान करने के लिए छठव्रतियों व महिला, पुरूष, युवा व नन्हे भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सहित छठ पूजा सेवा समिति की ओर से सुरक्षा व सुविधा का विशेष इंतजाम किया गया है। छठ माता के भक्तों की भीड़। हर कोई भगवान भास्कर की आराधना में लीन हो गया था।

शिक्षिका स्मृति ने किया छठ व्रत, परिजनों ने दिया अर्घ्य
वैसे तो छठ महापर्व देशभर मनाया जाने वाला धार्मिक व लोक आस्था का पर है। यह पर्व यूपी, बिहार व झारखंड में खासकर मनाया जाता है। इसी सिलसिले में झारखंड के हजारीबाग शहर के शिवपुरी मोहल्ला निवासी किशोर कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी सह मध्य विद्यालय सलगांवा की शिक्षिका स्मृति कुमारी (डोली) ने अपने आवास पर कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर मंगलवार को उगते सूर्य को परिजनों की उपस्थिति में अर्ध्य दान किया। चार दिवसीय छठ महापर्व को संपन्न होते ही शिक्षिका स्मृति अपने दिनचर्या में लग गई। बता दें कि पूर्व में स्मृति की माता जी छठ महापर्व किया करती थी। जिनसे प्रेरणा लेकर स्मृति ने भी इस महापर्व को करने की ठानी है। मौके उनके परिजनों में बड़े भाई सह वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ चौधरी, संतोष कुमार सिन्हा, जीजा विकास कुमार सिन्हा सहित अन्य परिजन व शुभचिंतक उपस्थित थे।









