
मां दुर्गा की भक्ति में स्व रामेश्वर दुबे ने गांव गांव किया भिक्षाटन, आवास योजना की राशि भी मंदिर निर्माण में लगा दिया
देवघर। धर्म और आस्था लीन मां दुर्गा के अनन्य भक्त को ई लोग होते हैं, लेकिन सभी के आराधना व साधना करने का तरीका अलग अलग होता है। ऐसे ही मां दुर्गा के अन्नय भक्त जिले के सारवां के जियाखाड़ा पंचायत के लोहारडीह गांव के स्व रामेश्वर दुबे थे। जिन्होंने ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने व मंदिर निर्माण के लिए गांव गांव भिक्षाटन किया और आवास निर्माण योजना की राशि भी मंदिर निर्माण में लगा दिया था।

इस बाबत लोहारडीह मोड़ सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव लालू मिश्रा, सदस्य लालू यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि लोहारडीह मोड़ में मां दुर्गा पूजा आज से पूर्व में लोहारडीह गांव निवासी स्व रामेश्वर दुबे ने छोटी सी झोपडी में शुरू किया था। वह मां दुर्गा की भक्ति में इस कदर लीन थे कि मंदिर निर्माण व पूजा अर्चना के लिए गांव गांव भिक्षाटन कर मात्र 5 रूपए लिया करते थे। साथ ही सरकार की ओर से आवास निर्माण योजना को लेकर दिए गए रूपए भी मंदिर निर्माण में लगा दिया और अपना घर नहीं बनाया।

उस दौरान कुछ लोग उन्हें मानसिक रूप से बीमार भी कहा करते थे, लेकिन उन्होंने अपनी भक्ति नहीं छोड़ी। कालांतर में उनके निधन के बाद आसपास के गांव के लोगों ने 2013 में कमेटी का गठन कर मां दुर्गा की पूजा और मंदिर निर्माण का बीड़ा अपने कंधे पर उठाया और आज मां का भव्य मंदिर निर्माण प्रगति पर है। इतना ही नहीं स्व रामेश्वर दुबे ने आसपास पीपल, बरगद आदि के पौधा भी लगाया, जो उनकी याद आज भी दिला रहा है।










