रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी विकास मंच चलो गांव की ओर संगठन ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी विकास मंच चलो गांव की ओर संगठन ने दी बधाई

राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए कार्यकर्ता व समर्थक

डबल इंजन की सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगीः डा राजीव रंजन

देवघर। रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन ने बधाई दी है। साथ ही समर्थकों व कार्यकर्ताओं में हर्ष है। रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा राजीव रंजन के नेतृत्व में समर्थक व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। साथ ही रेखा गुप्ता से मिलकर दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन ने दमखम के साथ भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के गलियों में कड़ी मेहनत की थी। इस बाबत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा राजीव रंजन ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में रेखा गुप्ता  को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद एवं समस्त मंत्रिमंडल को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 27 साल बाद पार्टी दिल्ली की सत्ता में वापस आई है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनी हैं। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें व उनके मंत्रीमंडल को नरेंद्र मोदी विकास मंच चलो गांव की ओर की ओर से हृदयतल से बधाई।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें