क्या राहुल यह भूल गए कि जब बिहार में जंगल राज था और बैलेट बाक्स लूट कर भाग जाता था: शंशाक राज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा मंदिर में माथा टेका 

क्या राहुल यह भूल गए कि जब बिहार में जंगल राज था और  बैलेट बाक्स लूट कर भाग जाता था: शंशाक राज

देवघर। नवरात्र के मौके पर सोमवार को  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने बाबा मंदिर में माथा टेका और राज्य वासियों के खुशहाली की कामना की। साथ ही दुर्गापूजा की शुभकामना दी। देवघर प्रवास के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एसआईआर के बाबत कहा कि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को बहुत सारे नोटिस देकर दस्तावेज पेश करने को कहा, लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया न ही उन्होंने कोई दस्तावेज दिए। क्या राहुल यह भूल गए कि जब बिहार में जंगल राज था और बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव थे तो बैलेट बाक्स लूट कर भाग जाता था। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी सारे आरोप को गलत हैं बताया है। अब वह भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का मज़ाक उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और एनडीए ने कभी वोट चोरी कर राज नहीं किया है। यह काम कांग्रेस और राजद जैसी पार्टी का रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 60 साल तक देश में और 20 साल पहले राजद और कांग्रेस ने बिहार में वोट की डकैती की है। लोगों के अधिकार को छीनने का काम किया है। अगर भूल कर भी बिहार में ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता चली गई तो लोकतंत्र बचने वाला नहीं है। मौके पर भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष आशीष दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, सीएन दुबे, पवन पांडेय, दशरथ दास, लखन मंडल, बमबम दुबे, नीरज कुमार, अमित ठाकुर, रिंकू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai