महावीर व्यायामशाला दुर्गा पूजा समिति की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महावीर व्यायामशाला दुर्गा पूजा समिति की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन 

देवघर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महिलाओं व कन्याओं द्वारा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा, आस्था, समर्पण, उपासना व भागीदारी हेतू भव्य डांडिया उत्सव श्रीश्री 108 महावीर व्यायामशाला सार्वजनिक दुर्गा पुजा समिति द्वारा व्यायामशाला परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया की ताल पर कन्याओं और महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। पूजा परिसर रंग-बिरंगे आकर्षक लाईटो, सजावट व डांडिया की धुनों से गूंज उठा और पूरे माहौल को सांस्कृतिक उल्लास और उत्साह से भर दिया। डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति से पूरा परिसर मंत्र मुग्ध हो गया। पूजा समिति ने कहा कि आने वाले वर्षों में यह उत्सवऔर भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। पूरे आयोजन में भक्तों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखी गई। मौके पर भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष  प्रभाष गुप्ता ने कहा कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने और नई पीढी को अपनी संस्कृति व परंपरा का बोध कराने हेतू यह डांडिया उत्सव महत्वपूर्ण है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool