समाजिक कार्यकर्ता देवनंदन झा ने सारवां दुखिया मंदिर परिसर में किया पौधा वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजिक कार्यकर्ता देवनंदन झा ने सारवां दुखिया मंदिर परिसर में किया पौधा वितरण 

मां भगवती का प्रिय अशोक पुष्प वृक्ष का किया गया वितरण

देवघर। सोमवार को देवघर के सामाजिक कार्यकर्ता, राजद नेता व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर सचिव देवनंदन झा उर्फ नुनू झा ने अपने पुत्र मणिकांत झा उर्फ मनीष झा, पुत्री मनीषा कुमारी के साथ अपने पिता स्वर्गीय कुलानंद झा पूर्व हल्का कर्मचारी सारावां, अभिभावक स्वर्गीय विनोदानंद झा पूर्व मुखिया कुशमाहा, स्वर्गीय हरिशंकर पत्रलेख पूर्व मुखिया कुशमाहा सारावां की पुण्य स्मृति में जिले के सारवां स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में मां भगवती का प्रिय अशोक पुष्प पौधा का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सारवां प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार, अंचलाधिकारी राजेश कुमार साह के द्वारा मंदिर प्रांगण आए भक्तों के बीच अशोक पुष्प वृक्ष का वितरण कर किया गया। इस अवसर पर दुखिया बाबा मंदिर सारावां समिति के आचार्य पप्पू झा, भट्टाचार्य आशुतोष झा, पाठक महेश्वर पत्रलेख, उपचारक अजय झा सहित छोटू सिंह, वीरू यादव, जयराम यादव, दिवाकर यादव, विकास कुमार, आनंद चौरसिया, विक्की कुमारी, कुमारी रिया, स्नेहा कुमारी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, वर्षा देवी, कन्हैया कुमार, शुभम पांडेय, नरेश ठाकुर, राम राउत, सुनील झा आदि लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर देवनंदन झा के द्वारा सैंकड़ों श्रद्धालुओं के बीच मां भगवती का प्रिय अशोक पुष्प वृक्ष का वितरण कर सबो से अनुरोध पूर्वक आग्रह किया गया कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के प्रमुख दिनों, प्रमुख पर्व त्योहारों के अवसर पर पौधारोपण कर अपने जीवन के प्रमुख दिनों पर्व त्योहारों को यादगार बनाना चाहिए। जिससे जहां एक ओर पर्यावरण सुरक्षित रह सके। वही दूसरी ओर सभी देवी देवताओं की कृपा भी हमेशा बनी रह सके। इस अवसर पर  प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार एवं अंचलाधिकारी राजेश कुमार साह ने कहा कि देवनंदन झा उर्फ नुनु झा के द्वारा किया गया पहल सराहनीय व प्रेरणादायक है। इस दिशा में समाज के अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में हम सब महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool