दिल्ली बनती दिख रही है भाजपा की सरकार, सभी 70 विधानसभा सीटों के आए रूझान,
वोटों की गिनती जारीः 42 पर भाजपा, आप 28 पर आगे कांग्रेस तथा निर्दलीय 0 सीट पर
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी यह तस्वीर अब साफ होती जा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली से आप की विदाई तय है और भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। दिल्ली में पांच फरवरी को सभी 70 सीटों पर हुए मतदान के बाद आज 8 फरवरी को वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। फिलहाल वोटों की गिनती में दिल्ली में भाजपा को 42 सीट पर आप 28 सीट पर, कांग्रेस 0 सीट पर तथा अन्य 0 सीट पर है। भाजपा की ओर से जश्न मनाने की तैयारी की जारी है। दोपहर 12 बजे के बाद चुनाव परिणाम के आकंड़े आने के बाद भाजपा की ओर से प्रोपर तरीके से जश्न मनाया जाएगा। आप की ओर से चुनाव आयोग के आकंड़े के उलट आकंड़े पेश किया जा रहा है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को हुए मतदान में इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
