पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेगूसराय से देवघर पहुंची साइकिल पे संडे की टीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेगूसराय से देवघर पहुंची साइकिल पे संडे की टीम 

बाबा मन्दिर परिसर में बांटे गए एक सौ से अधिक पौधे

टीम के 31 सदस्यों का किया गया जोरदार स्वागत  

देवघर। पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिहार के बेगूसराय से देवघर पहुंची साइकिल पे संडे टीम का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं बुधवार की अहले सुबह देवघर की गलियों में हर हाथ में पौधा लिए अभियान दल के सदस्यों ने बाबा मन्दिर जाकर पूजा अर्चना की। साथ ही मन्दिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच पौधा का वितरण किया गया। मन्दिर परिसर में मनीष कुमार, प्रकाश भारद्वाज, जय कृष्ण झा, कैलाश पंडा के परिवार द्वारा टीम के सदस्यों का स्वागत किया गया। मालूम हो कि साइकिल पे संडे के सदस्यों द्वारा अनहद यात्रा 5.0 कार्यक्रम के तहत दिनकर ग्राम सिमरिया बेगूसराय से चलकर देवघर होते हुए गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के शांति निकेतन बोलपुर पहुंचेगी। आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के साइकिल पे संडे द्वारा आयोजित अनहद यात्रा पार्ट 5 के तहत इस वर्ष 31 सदस्यीय दल 5 दिनों में यात्रा करते हुए साइकिल को सम्मान, पर्यावरण, स्वच्छता सहित अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर आमजनों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। विदित हो कि आकाश गंगा द्वारा विगत 31 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी आलोक में वर्ष 2014 से पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए साइकिल पे संडे कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जो अब तक 538 रविवार की यात्रा करते हुए एक मिशाल कायम कर रहा है। संयोजक डॉ कुन्दन कुमार कहते हैं कि प्रथम अनहद यात्रा दिनकर ग्राम सिमरिया से बापूधाम मोतिहारी, दूसरी यात्रा बोधगया, तीसरी यात्रा लुम्बिनी नेपाल और चौथी यात्रा वाराणसी की गयी है। कहा कि पांचवी यात्रा 3 फरवरी से दिनकर ग्राम सिमरिया से यात्रा प्रारंभ होकर गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के विश्व भारती, शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल तक की यात्रा आयोजित है। कहा कि यात्रा बीहट, बड़हिया, अशोकधाम, लखीसराय, तेतरहाट, जमुई तक कि यात्रा प्रथम दिवस में पूरी किया गया है। दूसरे दिन 4 फरवरी को जमुई, सोनो, चकाई, जसीडीह होते हुए देवघर में जाकर ठहरेगी। जबकि 5 फरवरी को देवघर से बासुकीनाथ, सुगनिबाद, दुमका और 6 फरवरी को दुमका से शांतिनिकेतन, बोलपुर तक की यात्रा होगी। कहा कि 7 फरवरी को विश्वभारती शांतिनिकेतन के परिसर में डॉ सुभाष सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यात्रा में शामिल हैं सदस्य विनोद भारती, कुमार गौतम, सुजीत कुमार, अंशु कुमार, कुणाल कुमार, गोविंद, अजीत, राजेश कुमार, शुभम कुमार, नीतीश, श्याम, विकास, राहुल, विक्रम, शिवम, विक्की, मुकेश, चंदन, अभिषेक, विकास, राजकुमार, नीरज, शशि, नंदलाल सिंह, विवेक कुमार, हर्ष कुमार, गोलू कुमार अन्य शामिल हैं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें