महाराष्ट्र में मंत्रियों के बीच हुआ विभाग का बंटवारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र में मंत्रियों के बीच हुआ विभाग का बंटवारा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह, कानून, न्याय व सामान्य प्रशासन, एकनाथ शिंदे शहरी विकास, पीडब्ल्यूडी, अजीत पवार को मिला वित्त व अबकारी विभाग का जिम्मा

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने के बाद काफी मशक्कत के बाद भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार का गठन हुआ, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मंत्रियों ने शपथ लिया, लेकिन अब तक मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ रह गया था। शनिवार की शाम को यह पेंच खुल गया और मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया। जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने पास गृह, कानून, न्याय व सामान्य प्रशासन विभाग रखा है। वहीं एकनाथ शिंदे को शहरी विकास व पीडब्ल्यूडी, अजीत पवार को वित्त व अबकारी, चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व, उदय सामंत को उद्योग, आदिति तटकरे को महिला व बाल कल्याण, चंद्रकांत पाटिल को उच्च तकनीकी शिक्षा, पंकजा मुंडे को पर्यावरण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai