संगठन महापर्व के तहत भाजपा का सदस्यता अभियान को ले कार्यशाला संपन्न
राकेश व रणधीर ने कार्यकर्ता को बताया अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का गुर
देवघर। झारखंड भाजपा के संगठन महापर्व के तहत रविवार क़ो शहर के एक होटल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद राष्ट्र गान के साथ किया गया। मौके पर आगामी 22 दिसंबर को पूरे प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र पर सदस्यता का विशेष शुभारंभ होगा। इस निमित भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने के गुर बताया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा ज़िला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की। मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास, रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, अधीरचंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, पंकज सिंह भदौरिया, संतोष पासवान, बलराम पोद्दार, विजया सिंह, विश्वनाथ रवानी, पवन पांडेय, धनंजय खवाड़े सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
