देवेंद्र फडणवीस होगें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण कल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवेंद्र फडणवीस होगें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण कल

मुंबई। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद महाराष्ट्र में सत्ता का रास्ता साफ हो गया। सूत्र बताते हैं कि सर्वसम्मति से भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री चुना गया। जिसके बाद शिवसेना के एकनाथ शिंदे व अजीत पवार के साथ एक गाड़ी से राजभवन पहुंचे और और राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने कल गुरुवार को शाम 5:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता का शपथ दिलाएंगे। बताया जाता है कि कल ही एकनाथ शिंदे व अजीत पवार शपथ लेगें। एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। हालांकि शिंदे की ओर से अब तक इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। सरकार की ओर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता के मौजूद रहने की संभावना है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai