आदिवासियों की जमीन छीनकर क्रबिस्तान बना दिया जा रहा हैः चंपई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल में आदिवासियों की जमीन छीनकर बनाया जा रहा कब्रिस्तानः चंपाई 

साहेबगंज। जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम के पक्ष में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लोगों से समर्थन मांगा। उनके साथ अमर शहीद वीर सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया। चंपाई ने मौके पर कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के दुस्साहस को इसी बात से समझा जा सकता है कि इसी बरहेट में कई जगह आदिवासियों की जमीन पर कब्जा हुआ है। एक आदिवासी साथी की पांच बीघा जमीन छीन कर उस पर कब्रिस्तान बना दिया गया है। ऐसे और उदाहरण हैं। पिछले कई महीनों से बुजुर्गों, विधवा बहनों एवं दिव्यांग साथियों का पेंशन यह सरकार रोक कर बैठी है। इस सरकार के खिलाफ जमीनी स्तर पर काफी नाराजगी है। जिस मंईयां योजना एवं 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ये लोग ढोल पीट रहे हैं, वह उनके कार्यकाल में शुरू हुई थी। चंपाई ने कहा कि इस बार परिवर्तन तय है और संथाल परगना की पावन भूमि तथा यहां की जनता उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संताल में आदिवासियों की जमीन छीनकर बनाया जा रहा कब्रिस्तानः चंपाई सोरेन

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai