इनर व्हील क्लब की ओर से चंदडीह वृद्धा आश्रम में प्रौढ़ शिक्षा अभियान की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब की ओर से चंदडीह वृद्धा आश्रम में प्रौढ़  शिक्षा अभियान की शुरुआत

देवघर। मंगलवार को इनर व्हील क्लब ऑफ  देवघर द्वारा चंदडीह वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के लिए प्रौढ़  शिक्षा अभियान की शुरुआत की और निरीक्षकों को साक्षर बनाने का बीड़ा उठाया। क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिव कंचन मूर्ति साह ने उन लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। हम किसी भी उम्र में कुछ भी सीख सकते हैं। प्रौढ़ शिक्षा एक ऐसा मंच है, जो उन लोगों को पढ़ने का मौका देती है। साथ ही किसी कारणवश उचित समय पर नहीं पढ़ पाए प्रौढ़ शिक्षा का अभियान 30 वर्ष से 50 वर्ष की आयु वाले लोगों को साक्षर बनाना है। उन्हें इतना शिक्षित करना है कि काम चलाने लायक पढ़ लिख सके अपना हस्ताक्षर कर सके। वह सामान्य हिसाब किताब कर सके और अपनी दिनचर्या को बिना किसी के सहारे चला सके। इसीलिए साक्षर होना बहुत जरूरी है। साक्षर होकर आप किसी को कुछ पढ़ने के लिए खुशामत नहीं करनी पड़ेगी बल्कि जहां जरूरत हुई वह खुद अटक अटक कर पढ़ लेंगे। सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि साक्षर होकर अब वह खुद से अपना स्मार्टफोन चला पाएंगे। यह शिक्षण कार्यक्रम 20 दिनों तक चलेगा। मौके पर उत्साहित बुजुर्गों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के लिए शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का कार्यक्रम भी किया गया।  चांदडीह वृद्धा आश्रम में मूकबधिर एवं नेत्रहीन बच्चे भी रहते हैं, उनके साथ मिलकर भजन एवं देशभक्ति गान भी हुआ। क्लब की ओर से सभी को कॉपी, पेंसिल, मिठाई आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, उपाध्यक्ष ममता किरण, सचिव कंचन मूर्ति साह,  रश्मि रंजन झा, नमिता भगत, सारिका साह, मिनी दास आदि सदस्य उपस्थित थी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी बेबी रोमा ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें