स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख ने सिविल सर्जन से एक सप्ताह मांगा स्पष्टीकरण का जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख ने सिविल सर्जन से एक सप्ताह मांगा स्पष्टीकरण का जवाब

मामला: लिपिक मनीष कुमार सिंह के सिविल सर्जन कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने का

देवघर। स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख डॉ सीके शाही ने सिविल सर्जन देवघर से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण का जवाब मांग है। इस संबंध में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष गोपाल शरण सिंह ने सिविल सर्जन कार्यालय देवघर के लिपिक मनीष कुमार सिंह के खिलाफ परिवाद दाखिल कर किया है। जिनपर पंद्रह बिंदुओं के लगाए गए आरोप में कहा गया है कि सिविल सर्जन देवघर के पत्रांक 1607 के माध्यम से 17 जुलाई 2024 के द्वारा मनीष कुमार सिंह का स्थानांतरण सिविल सर्जन कार्यालय देवघर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा कर दिया गया है फिर भी वे सिविल सर्जन कार्यालय देवघर में प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे हैं। स्थानांतरण होने के बाद भी मनीष कुमार सिंह किस परिस्थिति में सिविल सर्जन कार्यालय देवघर में कार्य कर रहे हैं, इस संबंध में जवाब मांगा गया है। यदि महासंघ के राज्याध्यक्ष के द्वारा लगाए सभी आरोपों की जांच की जाय तो मनीष कुमार सिंह सहित कई सिविल सर्जन सलाखों के पीछे जाएंगे। ज्ञातव्य है कि संघ के द्वारा लगातार स्थानांतरण के बाद भी सिविल सर्जन कार्यालय में अवैध तरीके से कार्य कर रहे भ्रष्टाचार के आरोपी लिपिक मनीष कुमार सिंह को सिविल सर्जन कार्यालय से हटाने की मांग जिला से लेकर राज्य स्तर पर की जा रही है। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि यह लड़ाई मनीष कुमार सिंह को जेल भेजे जाने तक जारी रहेगी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें