
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय एकता को ले खराब मौसम में भी भाजपा कार्यकर्ता व देवघरवासी डटे रहे
देवघर। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा देवघर जिला कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व मे रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने केकेएन स्टेडियम से निकल कर पटेल चौक स्थित प्रतिमा पर किया मल्यार्पण
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत केकेएन स्टेडियम से निकलकर बजरंगी चौक, शिवलोक परिसर, राय एंड कंपनी मोड़, टावर चौक चौक होते हुए पटेल चौक पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि कार्यक्रम भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता के लिए हम सब अपने प्राण लगा देंगे।
रन फार यूनिटी कार्यक्रम एकता का संदेश दे गया
जिला महामत्री अधीर चंद्र भैया ने कहा कि यह दौड़ देश की एकता-अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को समर्पित है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम देशवासियों के बीच देशभक्ति की भावनाओं को प्रेरित करते हैं। यह कार्यक्रम बता रहा है कि इस खराब मौसम में भी भाजपा कार्यकर्ता व देवघर वासियों राष्ट्रीय एकता के लिए डटे हुए हैं। जिला महामत्री संतोष उपाध्याय ने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता के आधार स्तंभ, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर देवघर में आयोजित रन फार यूनिटी कार्यक्रम एकता का संदेश दे गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता
मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, दिवाकर गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नवल राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे, संताल परगाना प्रमंडलीय प्रभारी तुफान महथा, पंकज सिंह भदौरिया, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, अलका सोनी, संध्या कुमारी, अमृत मिश्रा, मनोज मिश्रा, धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, उमाशंकर प्रजापति, मुकेश पाठक, संतोष पासवान, प्रमेश राव, बबलू पासवान, सौरभ सुमन, सोनाधारी झा, मुखिया ललन मिश्रा, सौरभ पाठक, विट्टू पांडेय, अमरजीत दुबे, निरंजन देव, ललन दुबे, राजन सिंह , बलवीर राय, ममता गुप्ता, कुसुम सिंह, विष्णु राउत, अशोक यादव, ईश्वर राय, अशंदेव, उपेन्द्र यादव, अजय केशरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।












1 thought on “सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित”
https://shorturl.fm/onz3k