
झारखंड कुर्मी महासभा ने लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा की सफाई व सजावट
माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद बांटी मिठाई
देवघर। शुक्रवार को भारी बारिश के बावजूद लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर (31 अक्टूबर) को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़, शपथ ग्रहण एवं एकता मैराथन का किया आयोजन किया गया। इसी सिलसिले में झारखंड कुर्मी महासभा के बैनर तले शहर के पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर प्रतिमा की सफाई, सजावट व माल्यार्पण सहित मिठाई वितरण कार्यक्रम महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व आयोजित किया गया।
यह एक दौड़ नहीं बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश है: डॉ राजीव रंजन
मौके पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि 52 रियासतों को मिलाकर भारत को आजाद करने में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सपनों को पूरा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन को एक दौड़ नहीं एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से देश भर में स्थापित किया। लिए एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह और एकता मैराथन दौड़ का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एकता की इस भावना को और अधिक गति प्रदान करना है। आज झारखंड कुर्मी महासभा सरदार पटेल को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता को मजबूत करने का शपथ लिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष प्रमेश राव, डॉ राजीव रंजन, डॉ पूजा राय, विजय कुमार, रवि राउत, राजीवकांत राउत, मुकेश राउत, मनोज राव सहित अन्य ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।










