
सेवानिवृत्त हुए संथाल परगना आयुक्त लालचंद डांडेल, दिनेशानंद झा ने दी शुभेच्छा
देवघर। संथाल परगना आयुक्त लालचंद डांडेल शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने जून 2023 में आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था। लगभग ढाई वर्ष लंबे कार्यकाल के बाद शुक्रवार को वह प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के मौके पर उनसे जिला बस आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा ने मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने श्री डांडेल को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट किया और उनके सुदीर्घ जीवन की कामना किया। इस दौरान श्री झा ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बतौर आयुक्त इनका कार्यकाल बहुत उपलब्धि भरा हुआ रहा। इन्होंने वाहन मालिकों के हित में हमेशा काम किया। बाबा वैद्यनाथ से इनके लंबे व स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हैं।










