
अतिरुद्र महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान को लेकर भुमि पूजन संपन्न
देवी संपद मंडल के नेतृत्व में 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक आरएल सर्राफ विद्यालय के मैदान में आयोजित होगा यज्ञ
देवघर। देवी संपद मंडल के तत्वावधान में आगामी 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक स्थानीय आरएल सर्राफ विद्यालय के मैदान में आयोजित 108 कुंडीय अतिरुद्र महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान को लेकर भुमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज, के आर्शीवाद से महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। भुमि पुजन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज, बाबा बैधनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शरदार पंडा गुलाबनन्द झा, साधना आश्रम के स्वामी अंगदजी महाराज, यज्ञ समिति के अध्यक्ष बिनोद सुल्तानिया, महामंत्री रमेश बाजला, झारखंड राज्य दिगम्बर जैन के अध्यक्ष ताराचंद्र जैन, डॉ गिरधारी अग्रवाल, राजेश सतनालीवाला, प्रेम सिंघानिया, अभय सर्राफ, आरएल सर्राफ स्कूल के प्रधानाध्यापक आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में 1999 में हुआ था यज्ञ
मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी हरीहरानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि इससे पूर्व सन 1999 में भी ऐसा ही एक विराट आयोजन गुरुदेव परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के क्लब ग्राउंड में किया गया था। उसी यज्ञ परंपरा में ही और उनकी पावन स्मृति में यह विराट आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म केवल सनातन है बाकी सब इसके पर्यायवाची है। यज्ञ की सफलता में स्थानीय लोगों का सहयोग अपेक्षित है। मंच संचालन डा गिरधारी लाल अग्रवाल बिलासपुर ने किया।
नगर निमंत्रण को ले 25 नवंबर को शोभा यात्रा
महामंडलेश्वर ने बताया कि अति रुद्र महायज्ञ के लिए नगर निमंत्रण के रूप में एक विशाल शोभायात्रा 25 नवंबर को श्री बैद्यनाथ गोशाला से प्रारंभ होकर नगर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल सर्राफ स्कूल के मैदान तक पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में अनेक तरह की झांकियां एवं लोक नृत्य प्रस्तुत की जाएंगी। इस भव्य और विशाल शोभायात्रा के माध्यम से नगर के लोगों तक निमंत्रण संदेश दिया जायेगा और इस विराट आयोजन अतिरुद्र महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

उपस्थित यजमान सहित अन्य लोग
कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सुल्तानिया, महामंत्री रमेश कुमार बाजला, ताराचंद जैन, संयोजक प्रेम कुमार, रेनू सिंघानिया, मुख्य यजमान राजेश कुमार, पुनमरानी सतनालीवाला, सर्राफ स्कूल के प्राचार्य, देवी संपद मंडल एवं पूज्य महाराज श्री के शिष्य एवं अन्य भक्तगण उपस्थित थे। इसमें झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार से भी भक्तगण सम्मिलित हुए।









