गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रो सलाउद्दीन अंसारी का निधन, चहुंओर शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रो सलाउद्दीन अंसारी का निधन, चहुंओर शोक की लहर

सांसद निशिकांत, पूर्व सांसद फुरकान सहित अन्य ने जताया शोक 

देवघर। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रो सलाउद्दीन अंसारी का निधन शुक्रवार को दोपहर उनके निजी आवास मधुपुर में हो गया। वह लंबे समय से बिमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल शनिवार को किया जाएगा। इस दुखद घटना से चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश सहित अन्य लोगों व जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही ईश्वर उनकी आत्मा को शांति देने की कामना की।

प्रो सलाउद्दीन अंसारी कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ थे: मुकुंद दास 

पूर्व सांसद प्रो सलाउद्दीन के निधन से कांग्रेस परिवार और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। देवघर जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने इस दुःखद घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि प्रो सलाउद्दीन अंसारी कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ थे। वो गरीबों तथा मजलूमों के मसीहा माने जाते थे। इस तरह उनका जाना कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति और परिवार को इस घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना की।

श्याम कुमार दुबे दी गई श्रद्धांजलि 

वहीं कांग्रेस पार्टी के एक वरिय नेता श्याम कुमार दुबे उर्फ भैरो दूबे का गुरुवार रात में निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस अपने निजी आवास मोहनपुर प्रखंड के सिमरोपोज गांव में लिया। वह कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर  कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

इन्होंने भी जताया शोक 

अपने नेताओं के निधन पर कांग्रेस जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, अमित पांडेय, रवि वर्मा, कुमार राज, नागेश्वर सिंह, विवेक मिश्रा, नित्यानंद सेवक, किशोर ठाकुर, मणिकांत यादव के साथ मधुपुर व देवघर के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना प्रकट किया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें