समाजसेवी महिला कुंती देवी के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री बादल ने जताया शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजसेवी महिला कुंती देवी के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री बादल ने जताया शोक 

देवघर। मंगलवार को जिले के सारवां प्रखंड के मंझीलाडीह गांव स्व बलदेव वर्मा की धर्मपत्नी समाज सेवी महिला कुंती देवी 74 का निधन अचानक हृदय गति रुकने के कारण हो गया। जिससे आसपास के गांव में शोक छा गया।  कुंती देवी का अंतिम संस्कार अजय नदी के श्मशान घाट पर  किया गया। मृतका अपने पीछे पुत्र नंदकिशोर वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा सहित नाती पोता से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। कुंती देवी के निधन की सूचना पाते ही सूबे पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपूर्णीय क्षति बताया है। अंतिम संस्कार के मौके पर टीम बादल के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें