भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध संवाद व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को ले कार्यशाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध संवाद व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को ले कार्यशाला

स्वदेशी को अपनाने से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा: दिलीप 

विकसित भारत 2047 का विजन केवल नारा नहीं बल्कि भारत को नई दिशा देने वाला संकल्प है: रविकांत 

भारत संकट की घड़ी में मानवता और विश्व बंधुत्व का समर्पित साथी है: नारायण 

देवघर। मंगलवार को स्थानीय बिलासी टाउन के शिव वाटिका सभागार में भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध संवाद व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर  कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने और संचालन महामंत्री अधीरचंद्र भैया ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा व प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा उपस्थित थे। मौके पर प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत आत्मनिर्भर बने इस दिशा में काम कर रहे है। आत्मनिर्भर से ही देश आगे बढ़ सकता है इसके लिए हम सभी को वोकल फोर लोकल व स्वदेशी को अपनाना जरूरी है।  स्वदेशी का प्रचार प्रसार करना होगा ताकि स्वदेश में निर्मित सामान को ही हम खरीदे विदेशी सामानों का उपयोग नहीं करें, तब जाकर देश आत्मनिर्भर बन पाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार हो सकेगा। वहीं प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने कहा कि मैं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके जीवन एक प्रेरणादायक गाथा है, एक साधारण परिवार से निकालकर राष्ट्र सेवा के पथ पर चलते हुए आज भी विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक है। उन्होंने विकसित भारत 2047 का विजन दिया है वह केवल नारा नहीं बल्कि भारत को नई दिशा देने वाला संकल्प है।

गरीब कल्याण के लिए समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण को सर्वोपरि मानकर कई ऐतिहासिक कार्य योजना इस देश में लाने का काम किया है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, जन धन योजना, नल से जल, स्वास्थ्य, बैंकिंग, शिक्षा ,रोजगार , आदी धरती पटल को उतारने का काम किया। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा की सेवा पखवाड़ा के माध्यम से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत अभियान, विकसित भारत, 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जयंती, एक पेड़ मां के नाम, 2 अक्टूबर गांधी व शास्त्री जयंती स्वदेशी के विषय पर चर्चा स्वदेशी को बढ़ावा देना है। साथ ही सांसद खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा की नवरात्र के पहले दिन ही जीएसटी कम करना यह दुर्गा पूजा नवरात्र दीपावली के लिए सौगात है। जिससे पूजा के अवसर पर लोग सस्ते दर पर वस्तुएं खरीद सकेंगे। पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि भारत ऑपरेशन दोस्त से लेकर ऑपरेशन गंगा तक पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाया कि भारत संकट की घड़ी में मानवता और विश्व बंधुत्व का समर्पित साथी है। भारत केवल महाशक्ति नहीं बल्कि एक सद्भावना शक्ति भी है। ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि भारत न केवल दूसरों की रक्षा करता है बल्कि अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए दुश्मनों के घर में घुसकर उन्हें समाप्त करने की क्षमता भी रखता है। मौके  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, डा राजीव रंजन,  चंद्रशेखर खवाड़े, प्रो राजीव रंजन सिंह, रूपा केशरी, नवल राय, अमृत मिश्रा, भूषण सोनी, उमाशंकर प्रजापति, सुलोचना देवी, धनंजय खवाड़े, सौरभ कश्यप, धनंजय तिवारी, दशरथ दास, जयप्रकाश सिंह, गौतम राय, अशोक गौड़, अजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें