
मांगों के समर्थन में देवघर नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर
देवघर। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल के नेतृत्व में नगर निगम डिपो परिसर में सोमवार को सभी कर्मचारी एकत्रित होकर मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए और कम को बंद कर दिया। फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि नगर प्रशासन द्वारा पिछले महीने लिखित समझौते के बावजूद आज तक एक भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अगस्त माह का वेतन भी अभी तक नहीं मिल पाया है। इसे कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। साथ ही आज से काम का बहिष्कार कर दिया। फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा है कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और अगस्त माह का वेतन भुगतान नहीं हो जाता है तब तक कम पर सफाई कर्मचारी वापस नहीं आएंगे। बार-बार के आश्वासन से कर्मचारी का निगम प्रशासन पर भरोसा टूटता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वेतन नहीं तो काम नहीं होगा। दुर्गा पूजा में कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिलने से उसके परिवार के समक्ष आर्थिक स्थिति दैनीय हो गई है। मौक़े पर उपाध्यक्ष बिरजू राम, सुनील राम, महासचिव रौशन राम, सचिव सुनील माहो, किसन राम, बबलू राम, पप्पु राम, प्रदीप राम, संदीप राम, चंदन राम, मुखिया, लखन राम, सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।










