कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एसई सुधीन्द्रा का बाबानगरी में किया गया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एसई सुधीन्द्रा का बाबानगरी में किया गया स्वागत 

बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना कर अपने पूर्वजों का किया तर्पण 

देवघर। कर्नाटक सरकार के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्टेट बायोइनर्जी डेवलपमेंट बोर्ड के चैयरमेन व कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एसई सुधीन्द्रा देर शाम कांग्रेस कार्यालय पहूंचे। जहां जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश तथा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय के सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।कांग्रेस कार्यालय पहूंचने के पूर्व देवघर एयरपोर्ट पर बैंगलोर के फ्लाइट से सपरिवार देवघर पहूंचने पर वहां भी कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया। सुधींद्रा देवघर पहूंचने के पश्चात बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना की तथा अपने पूर्वजों का तर्पण किया। कांग्रेस कार्यालय में कुछ देर पहूंच कर यहां के पार्टी संगठन के साथ संगठन सृजन पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां आना और कांग्रेस कार्यालय नहीं आना ये संभव नहीं हो सकता। आज हमलोग जो भी हैं, पार्टी की देन है। यहां के लोगों से मिलकर अच्छा लगा। यहां टीम वर्क कर रही है। पार्टी का अपना कांग्रेस कार्यालय हो इसका प्रयास करुंगा। संगठन सृजन का काम सही तरीके से कर संगठन को मजबूत बनाएं ताकि आने वाले समय में यहां भी अपना सांसद हो और राहुल गांधी  देश का प्रधानमंत्री बनें। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष ललित झा, अवधेश प्रजापति, दीपक सिंह, आदित्य सरोलिया, गोपाल मंडल, संतोष यादव, अधीर वर्मा आदि मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें