
सदर अस्पताल के प्रयोगशाला प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने जन्मदिन पर किया रक्तदान
देवघर। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सह सदर अस्पताल देवघर के प्रयोगशाला के प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने अपने जन्मदिन पर शनिवार को रक्त केंद्र देवघर में रक्तदान किया। यह साल में तीन बार नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। रक्तदान के लिए परिवार के सदस्यों के जन्मदिन का समय निर्धारित रहता है। इनके परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा भी प्रतिवर्ष रक्तदान किया जाता है। इनका मानना है कि एक स्वस्थ आदमी को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए निर्धारित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। यदि हर परिवार के एक भी सदस्य नियमित रक्तदान करें तो रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी।रक्तदान के बाद सदर अस्पताल के प्रयोगशाला के कर्मियों उत्साह के साथ केक काटकर श्री मिश्रा का जन्मदिन मनाया। मौके पर त्रिलोकीनाथ पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता, पारसनाथ अंबे, विभूति कुमार, आशुतोष झा, प्रज्ञा कुमारी, सुनील झा, आयशा जवि, पूर्णिमा कुमारी, काजल कुमारी, दिनेश कुमार, अक्षय कुमार, पिंटु कुमार, विवेक कुमार, रोहित कुमार, शैलेश कुमार, बसंती मुर्मू, मिथिलेश कुमार, अजित कुमार, राहुल किस्कू, सदानंद कुमार आदि उपस्थित थे।









