राजस्थान में बनेगा शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा: रंधीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान में बनेगा शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा: रंधीर 

देवघर। सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खंलन के कारण भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुए अग्नि वीर जवान नीरज कुमार चौधरी की प्रतिमा राजस्थान में बनाया जाएगा। जिसके लिए आज उनकी तस्वीर संबंधित कलाकार को राजस्थान भेजने के परिजनों से भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने तस्वीर प्राप्त किया। उक्त बातें शनिवार को शहीद नीरज चौधरी के घर पहुंची भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज इस बाबत गांव वालों से परामर्श कर प्रतिमा लगाने वाले स्थल का अवलोकन भी किया गया है। शीघ्र ही राजस्थान में प्रतिमा तैयार कर कजरा टंडेरी गांव पहुंचने के बाद लगाया जाएगा। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से परिजनों बातचीत की। इस क्रम में हम सबों ने अधिक से अधिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है। संभावना है कि भारत सरकार की ओर से लगभग दो करोड़ रूपया की सहायता राशि शहीद नीरज चौधरी के आश्रित को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार शहीद नीरज चौधरी के परिवार के साथ खड़ा है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह, जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें