शहीद नीरज चौधरी के पिता व परिवार से बातचीत कर रक्षा राज्य मंत्री ने जाना हालचाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहीद नीरज चौधरी के पिता व परिवार से बातचीत कर रक्षा राज्य मंत्री ने जाना हालचाल 

पूरा देश इस वीर सपूत के बलिदान को सलाम करता है और सरकार शहीद परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है: संजय सेठ 

देवघर। लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में देश के सीमा की रक्षा करते हुए हिमसंखलन के कारण मधुपुर के कजरा गांव निवासी शहीद अग्नि वीर जवान 24 वर्षीय नीरज कुमार चौधरी भारत माता की गोद में शहीद हो गए। जिससे देश में शोक की लहर है। इसी सिलसिले में शनिवार को भारत के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ ने मोबाइल फोन पर शहीद नीरज कुमार चौधरी के पिता विजय चौधरी से बातचीत कर हालचाल जाना और उन्हें ढ़ाढस बंधाया। इस दौरान शहीद नीरज के पिता रो पड़े तो उनके घर पहुंचे झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री रंधीर सिंह, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने उन्हें सांत्वना देते हुए उनके गम को कम करने का प्रयास किया।  राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने शहीद नीरज चौधरी के परिवार से फ़ोन पर बात कर उनके दुःख में साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस वीर सपूत के बलिदान को सलाम करता है और सरकार शहीद परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। यह सिर्फ़ एक परिवार का दुःख नहीं बल्कि पूरे भारत माता का है। शहीद नीरज चौधरी का बलिदान सदैव अमर रहेगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शीघ्र ही कजरा टंडेरी गांव शहीद नीरज कुमार चौधरी के घर आने की बात कही।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें