विश्व शांति व कल्याणार्थ अतिरुद्र महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ देवघर में 26 नवंबर से महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा अनुष्ठान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व शांति व कल्याणार्थ अतिरुद्र महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ देवघर में 26 नवंबर से 

महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा अनुष्ठान 

देवघर। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में विश्व शांति व कल्याणार्थ अतिरुद्र महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विराट महोत्सव 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक किया जाएगा। इस बाबत देवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत वर्ष में गुरुदेव ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी की पावन स्मृति में विश्व की कल्याण की भावना से ऐसे विराट महोत्सव करने की योजना बनी है। इसी क्रम में प्रथम आयोजन बैद्यनाथधाम में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।आज इस विराट महोत्सव के हेतु आयोजन समिति का गठन, स्थल चयन, शोभायात्रा आदि विषयों पर चर्चा के लिए स्थानीय नागरिकों की श्रीश्याम कीर्तन मंडल देवघर में बैठक हुई। जिसमें सभी सदायों द्वारा सर्राफ स्कूल के मैदान को इस आयोजन के लिए उपयुक्त माना गया। मौके पर भव्य शोभायात्रा एक दिन पूर्व आगामी 25 नवंबर को नगर निमंत्रण के रूप में निकाली जायेगी। आयोजन समिति में आम सहमति से संयोजक प्रेम कुमार सिंघानिया, महामंत्री रमेश कुमार बाजला, अध्यक्ष विनोद कुमार सुल्तानिया, कोषाध्यक्ष सीए गोपाल प्रसाद अग्रवाल व सह कोषाध्यक्ष नारायण गोयल को मनोनीत किया गया। साथ ही अतिरुद्र महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में राजेश सतनालीवाला ने अपनी सहमति प्रदान की है। मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने देवघर पहुंचने पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग का दर्शन पूजन किया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai