रांची उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू करने का दिया निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू करने का दिया निर्देश 

रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने नगर निकाय चुनाव से जुड़े जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारी की समीक्षा करते हुए नगर निकाय चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र बदलने, भवन की स्थिति, मतदाता विखंडीकरण, 1400 अधिक मतदान केंद्र की सूची आदि से संबंधित तैयारी को शुरू करने का निर्देश दिया है। रांची उपायुक्त के इस आदेश व हाईकोर्ट के कड़े रुख के राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव होने की संभावना प्रबल हो गई है। अब नगर निकाय चुनाव की घोषणा व समय तिथि का इंतजार मतदाता व संबंधित प्रत्याशी को है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें