साई राम हास्पिटल में भर्ती प्रसव पीड़ित महिला की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साई राम हास्पिटल में भर्ती प्रसव पीड़ित महिला की मौत

परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप 

देवघर। सोमवार को स्थानीय सुभाष चौक के समीप स्थित साईं राम हास्पिटल में भर्ती प्रसव पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने हास्पिटल में जमकर बवाल काटा। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित पुनासी गांव निवासी खुर्शीद आलम की पत्नी रवीना खातून की मौत बीते देर रात साईं राम हास्पिटल में प्रसव के दौरान हो गई।

घटना के बाबत मृतका के पति खुर्शीद आलम ने बताया कि वे अपनी पत्नी को प्रसव के लिए शहर के सुभाष चौक स्थित साई राम हास्पिटल में 24 अगस्त को दोपहर दो बजे भर्ती कराया था, तब मरीज की स्थिति समान्य थी। किंतु कुछ देर के बाद चिकित्सकों ने उन्हें चार यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने की बातें कहीं। उन्होंने चार यूनिट ब्लड की व्यवस्था कर  दिए, लेकिन देर रात कहा गया कि मरीज की स्थिति बिगड़ रही है। इसे त्रिदेव हास्पिटल में आईसीयू में भर्ती करना होगा।उन्होंने स्वयं त्रिदेव हास्पिटल जाकर मरीज को भर्ती करने की बातें कहीं। परिजनों की माने तो वे लोग उक्त महिला को त्रिदेव हास्पिटल लेकर गये, जहां पर उसे मृत्यु घोषित कर शव ले जाने के लिए कहा गया। इसके बाद वे लोग सदर अस्पताल गए, जहां प्रसव पीड़ित उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजन शव लेकर पुनः साईं राम हास्पिटल  लाकर बवाल काटा। पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें