विवेकानंद मध्य विद्यालय बरमसिया की शिक्षिका श्वेता शर्मा राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विवेकानंद मध्य विद्यालय बरमसिया की शिक्षिका श्वेता शर्मा राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित 

पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होंगी 

देवघर। स्थानीय राज्यकीकृत विवेकानंद मध्य विद्यालय बरमसिया की शिक्षिका श्वेता शर्मा आगामी पांच सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगी। श्रीमती शर्मा को यह सम्मान समाज व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा। पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित एक समारोह में उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। सोमवार को जैसे ही शिक्षिका श्वेता शर्मा का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित होने की खबर आई तो शुभचिंतकों व परिजनों में हर्ष का माहौल उत्पन्न हो गया। हर कोई सोशल मीडिया व फोन पर उन्हें दिन भर बधाई देते रहे। शिक्षिका श्वेता शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सबों का आभार व्यक्त करती हुं। मैं आज शाम बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर बाबा का आर्शीवाद लेने के मीडिया से बात करूंगी। राष्ट्रपति पुरस्कार चयनित होने पर श्वेता शर्मा को भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, प्रदीप सिंह देव, विजय देव, रीना सिंह, विजया सिंह, प्रज्ञा झा, राकेश नरौने, रवि राउत, डॉ राजीव रंजन, अलका सोनी सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें