
स्वतंत्रता दिवस पर नेताजी सुभाष जागृति मंच ने शान से लहराया तिरंगा
देवघर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष जागृति मंच ने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदानों को याद किया। नेताजी सुभाष जागृति मंच के केंद्रीय सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता के रामपुर बाईपास स्थित कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर शामिल सदस्य पदाधिकारी एवं मंच के केंद्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। किया गया और जूनियर बाबूलाल मरांडी पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह इन्होंने अपने-अपने राष्ट्र के प्रति विचार रखें राष्ट्रीय संबोधित भाषण मैं कहा कि अब हमारा भारत भी सही में अमृत समय में आ गया है और आर्थिक रूप से हमारा देश बहुत ही विकसित हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवती, केन्द्रीय सचिव कृष्णा कुमार गुप्ता, संरक्षक दीपू झा, नगर अध्यक्ष गौतम कर्मकार, नगर उपाध्यक्ष उत्तम राय, मुनमुन बोस, सुनील कुमार गुप्ता, गौतम घोषाल, गोपाल शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष जागृति मंच की ओर से लड्डू बांटकर सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।










