
बिलासी टाउन चकाचक हनुमान मंदिर से पोस्ट ऑफिस जाने वाली गली में कचरों का अंबार
नगर निगम के उदासीन रवैया से मोहल्ले के लोगों में पनप रहा है आक्रोश
देवघर। देवघर नगर निगम क्षेत्र के बिलासी टाउन चकाचक हनुमान मंदिर से बिलासी पोस्ट ऑफिस जाने वाले गली में महीनों से कचरों का अंबार पड़ा हुआ है। जिसको हटाने की ओर आज तक नगर निगम के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है। उस गली में बड़ी-बड़ी इमारतें, बड़ी-बड़ी बिल्डिंग होने के साथ लोगों की सोच छोटी होने के कारण सड़क पर कचरो का अंबार लगा रहे हैं। इससे महामारी फैलने की आशंका है। डेंगू मलेरिया, टाफाइड आदि रोग हो सकते हैं। सफाई कर्मियों व नगर निगम को कई बार मौखिक रूप से बोला जा चुका है। मोहल्ले के लोगों ने यथाशीघ्र यहां से कचरा हटाते हुए मोहल्लावासियों को सतर्क करने का नगर निगम सोचें। लोगों का कहना है कि अगल-बगल सीसीटीवी कैमरे हैं उनके कैमरे से भी कौन कचरा फेंकता है वह भी देखा जा सकता है। पीछे वाले गली से आकर भी लोग यहीं पर कचरा फेंकते हैं, जो कि सबके पास अपने-अपने घर में कचरा फेंकने का अपना-अपना जगह है। ज्ञात हो की देवघर नगर निगम झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी में आती है। उसके बावजूद भी नगर निगम के द्वारा केवल और केवल खाना पड़ोस का काम किया जा रहा है। गली और मोहल्ले से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। ऊपर कचरा उठाकर लोगों को सिर्फ दिलासा दिलाते हैं। वार्ड अध्यक्ष कभी भी इस गली में ध्यान नहीं दिए हैं। जो नाला बहती है उसको भी कचरा डालकर भर दिया गया है। नगर निगम के द्वारा समय-समय पर मकान से टैक्स वसूला जा रहा है और डेंगू और मलेरिया जैसे लोग का शिकार बनाया जा रहा है। नगर निगम को सर्वप्रथम अपने वार्डों को साफ सफाई रखने की प्रथम जिम्मेवारी होनी चाहिए। बाबा बैद्यनाथ नगरी देवघर में विश्व स्तरीय श्रावणी मेला का आयोजन किया जाता है। इस श्रावणी मेला में भी यह कचरा इसी तरह पड़ा रहा। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि नगर निगम यहां की कचरा को साफ करवाते हुए उचित व्यवस्था करें, अन्यथा घर और मकान से टैक्स वसूलना छोड़ दे और वसूल हुआ टैक्स भी लौटा दे। नगर निगम के इस ओर उदासीन रवैया से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।









