केंद्रीय कारा से बाबा बैधनाथ व बासुकीनाथ पहुंचा श्रृंगार पुष्प नागमुकुट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय कारा से बाबा बैधनाथ व बासुकीनाथ पहुंचा श्रृंगार पुष्प नागमुकुट

देवघर। शनीवार को श्रावण पूर्णिमा के मौके पर देवघर केंद्रीय कारा में बाबा बैधनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ के लिए श्रृंगार पुष्प नागमुकुट लेकर देवघर न्यायालय के जज मुकलेश चन्द्र नारायण एवं मंडल कारा जेलर के प्रमोद कुमार मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कारा में यह परम्परा 1911 से चली आ रही है। देवघर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए गाड़ी व पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के नेतृत्व में पुरे ताम झाम के साथ बाबा बैधनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, पदाधिकारी एवं सेवानिवृत्ति आईएएस उमेश प्रसाद सिंह, डॉ एससी नायक, पवन रुंडा सहित सभी जेल कर्मी कक्षपाल उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 4

Leave a Comment

और पढ़ें