
अनोखा समाज द्वारा दो दिवसीय झूलन उत्सव का भव्य आयोजन
देवघर। अनोखा समाज द्वारा दो दिवसीय झूलन उत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। तन मन धन से इस बार अनोखा समाज अपने अनोखे रंग मंच पर भगवान श्री कृष्णा की अद्भुत लीलाओं में से एक लीला रासलीला दर्शी जा रही है। इसके लिए परिकल्पना भानु श्री और उनकी पूरी टीम लगी हुई है। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु शहरवासी जिला प्रशासन व देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा, मनीष भारद्वाज, वार्ड नंबर 29 के वार्ड निरीक्षक पवन मिश्रा उर्फ सुखो दा की भूमिका सराहनीय है। इसके सफल आयोजन हेतु अनोखा समाज के सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। पार्षद पति अरुण केसरी, मुरारी चरण मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, नीरज कुमार राव, विकास राव, सचिन राव, सरवन गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, अमन वर्मा, आयुष, छोटू एवं शैलेश मिश्रा अनोखा समाज के आयोजन समिति के द्वारा बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के अनेकों व्यवस्थाएं लगी हुई है। पूरे मोहल्ले को आधुनिक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मुख्य आकर्षण सद्भावना एवं कृष्ण के द्वारा नरकासुर वध है। अनोखा समाज के सदस्यों द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमला और अहमदाबाद के प्लेन क्रैश में दिवंगों के द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी।











