इनर व्हील क्लब ने ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब ने ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

मां का दूध जच्चा बच्चा दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है: डॉ नमिता 

देवघर। बुधवार को इनर व्हील क्लब देवघर की ओर से ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान 1 से 7 अगस्त तक चलाया जा रहा है। आज इनर व्हील क्लब की ओर से डॉ नमिता द्वारा त्रिदेव हॉस्पिटल में स्तनपान कराने वाली माताओं को इसकी महत्व को बताया गया। कार्यक्रम की शुरूआत क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा द्वारा डॉ नमीता को शाल एवं पौधा देकर अभिवादन किया गया। उन्होंने बताया की मां का दूध बच्चों के लिए कितना जरूरी है। उसके प्रति लोगों को जागरूकता फैलाने का काम स्वास्थ्य संस्थानों एवं अन्य संस्थान द्वारा किया जाता है। मां का दूध जच्चा बच्चा दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है। मां का दूध बच्चों को छोटी और बड़ी दोनों बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसलिए मां का दूध बच्चों के लिए अमृत माना जाता है। डॉ नमिता ने बताया कि बेस्ट फीड करने से बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जो बच्चे 2 साल तक मदर फीड पर रहते हैं उनकी इम्यूनिटी बाकी बच्चों से ज्यादा अच्छी होती है। इसलिए बच्चों को डिब्बे वाला दूध नहीं पिलाना चाहिए। मां के दूध में एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स और मदर की लाइव एंटीबॉडीज होती है, जो बच्चे को बीमारियों से बचाती है। अगर बच्चे बीमार हो भी जाए तो जल्दी ठीक करने में मदद मिलती हैं। जो बच्चे मां का दूध पिया करते हैं उन्हें किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता होती है। ऐसे बच्चे मोटापे का शिकार नहीं होते हैं, जो बच्चे मां का दूध पिया करते हैं उन्हें अस्थमा निमोनिया खांसी जैसी समस्या औरों को अपेक्षा कम होती है। जो महिलाएं बाहर जाकर काम करती है उन्हें भी अपने नवजात शिशु को स्तनपान अवश्य करवाना चाहिए। एक कामकाजी महिला के लिए जरूरी है काम के साथ अपने बच्चों का ख्याल रखना। क्योंकि यह बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी है जो महिलाएं बाहर काम करने निकलते हैं उन्हें जाने से पहले बच्चे को स्तनपान कराकर जाएं या ब्रेस्ट पंप की मदद से दूध निकाल कर मिल्क स्टोरेज करके बैग में रखें ताकि आपके ऑफिस जाने के बाद जो भी उसकी देखभाल कर रहा है वह उसे दूध पिला सके। यह सब सुझाव के साथ-साथ मां के लिए यह भी जरूरी है कि वह अपने सेहत का भी ध्यान रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति, रेखा सिंघानिया, आदि सदस्य सहित त्रिदेव हॉस्पिटल के सभी स्टाफ का सहयोग रहा। उक्त जानकारी इनर व्हील क्लब की मीडिया प्रभारी बेबी रोमा ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें