
भाकपा माले ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
दिशुम गुरु शिबू सोरेन के अधुरे सपनों को पुरा करने की जिम्मेदारी हम सभी के ऊपर है: गीता मंडल
देवघर। बुधवार को मोहनपुर प्रखंड के रमजोरिया में चम्पा सिंह के आवास पर भाकपा माले देवघर जिला कमेटी की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने जिला सचिव कामरेड रघुपति पंडित की नेतृत्व में झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री, पुर्व केन्द्रीय मंत्री, राजसभा सांसद, झारखंड आंदोलन के मसीहा दिशुम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह जिला परिषद सदस्य कामरेड गीता मंडल स्वर्गीय शिबू सोरेन जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड रामगढ़ के नेमरा गांव में एक मध्यवर्गीय परिवार में शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 हुआ था। जमींदारों ने उनके पिता की हत्या कर दी उस समय शिबू सोरेन की उम्र लगभग 13 वर्ष थी। बचपन में अपने पिता को खोने बाद उनके मन क्रांति की ज्वाला भड़क उठी और आदीवासी समाज एवं गरीब, शोषित, पीड़ित के उपर हो रहे अन्याय के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंक दिया। स्वर्गीय शिबू सोरेन समाजिक आंदोलन के साथ साथ राजनीतिक आंदोलन में कूद पड़े। जिसका परिणाम स्वरूप 2000 ई को बिहार राज्य से अलग झारखंड राज्य की स्थापना तक अहम भूमिका निभाई। आज उनके संघर्षों को आत्मसात कर अधुरे सपनों को के पुरा करने की जिम्मेदारी हम सभी के ऊपर है। इस अवसर पर जयदेव सिंह, अरुण कापरी, अशोक महतो, सुरेश सिंह, राम सिंह, बृजू वर्णवाल, किशोर सिंह, मुन्नी देवी, शंभू तूरी, विजय तांती आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला सचिव रघुपति पंडित ने दी।









