
आलोक आनंद ने यूजीसी नीट में सफलता प्राप्त कर सहायक प्रोफेसर बने
देवघर। शहर के नंदन पहाड़ चौक क्षेत्र के निवासी प्रवेश कुमार झा व कंचनमाला झा के पुत्र आलोक आनंद 23 वर्ष झारखंड ने 2024 में एमएससी पास कर पहले प्रयास में ही अथक प्रयास और अपने पिता के निर्देशों का पालन करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप सहायक प्रोफेसर के पद को हासिल कर देवघर का मान बढ़ाया । हालांकि उनकी यात्रा अभी जारी है। वर्तमान में आलोक दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहते हुए यूपीएससी की तैयारी में जुटे हुए हैं। इनका लक्ष्य आईआईटी दिल्ली या मुंबई से पीएचडी और रिसर्च करने की तैयारी में भी हैं। देवघर बाबा बैद्यनाथ की नगरी का नाम आलोक के लग्न से एक यूपीएससी का अधिकारी के रूप में जाना जाएगा, यह देवघर वासियों के लिये सम्मान की बात है।










