
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सेवा शिविर में विधायक सहित अन्य कांवरियों की सेवा में रहे मुस्तैद
बाबा बैद्यनाथ की नगरी में पधारे देवतुल्य श्रद्धालु एक सुखद अनुभति लेकर अपने घर जाएं: उदय शंकर सिंह
श्रद्धालुओं की सेवा में पेयजल, फलाहार सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं: जीतेश राजपाल
देवघर। राजकीय श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं का रैला रविवार से ही देखने को मिल रहा था। इस बेतहाशा भीड़ को देखते हुए नेहरू पार्क स्थित रेडक्रॉस सेवा शिविर में अहले सुबह से ही सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह सहित अन्य सभी सदस्य देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा में पूरी समर्पण और निष्ठा के साथ लगे रहे। श्रद्धालुओं के बीच पेयजल, नींबू पानी शराबत, फलाहार का वितरण करते हुए विधायक उदय शंकर सिंह द्वारा श्रद्धालुओं की मिल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से राजकीय श्रावणी मेला का भव्य रूप से आयोजन किया गया है। जिसमें जिला प्रशासन सहित देवघर जिले के तमाम सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों का योगदान सराहनीय है। पूर्व की भांति इस वर्ष मेला के सफल आयोजन में एआई तकनीक सहित अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में पधारे सभी देवतुल्य श्रद्धालु यहां से एक सुखद अनुभति लेकर अपने घर जाएं।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जीतेश राजपाल ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर रेडक्रॉस द्वारा कई वर्षों से सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं की सेवा में पेयजल, फलाहार सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। आज के सेवा शिविर में मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावा रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, सुरेश शाह, सुरेशानंद झा, अभिषेक नेवर, देवनंदन झा, संगीता सुल्तानिया, विजय प्रताप सनातन, रीता चौरसिया, संजय मिश्रा, आजीवन सदस्य श्वेता शर्मा, रेनू सिंह, ज्योति कुमारी, ज्योति झा, नितेश बथवाल, कृष्णव नेवर, साक्षी, सोनल, बबली सिंह, सुचेता घोष, बिंदु पाठक, प्रियांशी जायसवाल, अभिजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।










