इस्कॉन देवघर द्वारा दूसरी सोमवारी की गई कांवरियों की सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इस्कॉन देवघर द्वारा दूसरी सोमवारी की गई कांवरियों की सेवा 

देवघर। इस्कॉन देवघर द्वारा सावन मास की दूसरी सोमवारी एवं कामिका एकादशी के शुभ अवसर पर उतर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक 105 किमी की दूरी पैदल तय कर पहुंचने वाले शिव तमाम भक्तों की सेवा की गई। आज सुबह से ही कांवरियों के बीच शरबत, नीबू पानी का नि: शुल्क वितरण श्रीनिवास गोपाल दास प्रभु की उपस्थिति में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा किया गया। यह सिलसिला पीछले सोमवार से शुरु किया गया था और अभी आने वाले तीसरी एवं चौथी सोमवारी को भी जारी रहेगा। इस्कॉन के भक्तों द्वारा किए जा रहे सेवा से शिव भक्त बहुत खुश नजर आए। इस्कॉन के भक्तों की भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को दिखाता है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें