
सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रावण मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान का तीसरा दिन
प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के नेतृत्व में पांचवें वर्ष हो रहा है अनुष्ठान
वृंदावन से पहुंचे आचार्य विधि-विधान से संपन्न करा रहे हैं अनुष्ठान, माहौल भक्तिमय
देवघर। सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान के पांचवें वर्ष प्रवेश कर गया है। इस वर्ष रूद्राभिषेक अनुष्ठान देवघर दुमका रोड में स्थित कविलासपुर के हनुमान शिक्षा सेवा केन्द्र में प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। इस वर्ष श्रावण मास के तीसरे दिन रविवार को रूद्राभिषेक अनुष्ठान के मुख्य यजमान देवघर के प्रेम प्रकाश चौबे, समस्त परिवार धनबाद से नरेंद्र जी एवं मुकेश पाण्डेय समस्त परिवार थे। अनुष्ठान को विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए वृंदावन धाम से आचार्य सुधीर शर्मा, आचार्य राहुल शर्मा, आचार्य जवाहर लाल शर्मा, आचार्य विकाश शर्मा, आचार्य विवेक शर्मा देवघर हनुमान शिक्षा केन्द्र पहुंचे हैं। रूद्राभिषेक अनुष्ठान के आयोजन से कबिलासपुर सहित आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। रूद्राभिषेक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए सेवा फाउंडेशन के सचिव प्रवीर कुमार से संपर्क कर सकते हैं। अनुष्ठान को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में प्रवीर कुमार, शिलु दीदी, मीनू दीदी, पीहू कुमारी सहित हनुमान शिक्षा सेवा केन्द्र के भैया बहन व दीदी गण महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि कोरोना काल में बाबा मंदिर बंद रहने की वजह से प्रदीप भैया जी महाराज ने वर्ष 2021 में श्रावण मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ किया था। इस दौरान देश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तों का हनुमान शिक्षा सेवा केन्द्र में आने जाने का सिलसिला जारी रहता है।









