15 वीं स्टेट सबजूनियर और जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 वीं स्टेट सबजूनियर और जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप

अंतिम दिन सौम्या भारद्वाज ने देवघर के लिए दूसरा रजत पदक जीता

देवघर। जमशेदपुर में 12 से 13 जुलाई तक आयोजित 15 वीं स्टेट सबजूनियर और जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन देवघर की सौम्या भारद्वाज ने  देवघर के लिए दूसरा रजत पदक जीता। सौम्या 100 मीटर फ्री स्टाइल में यह पदक जीता। इसके लिए नायरा ने 1 मिनट 30 सेकेंड का टाइम निकाला। इस केटेगरी में धनबाद, टाटा स्टील, ईस्ट सिंहभूम, रांची, जामताड़ा के खिलाड़ी भाग लिए थे। नायरा और मानव एक सेकेंड से भी कम समय से पीछे रह गए और दोनों चौथे स्थान पर रहे। इस बाबत देवघर जिला स्विमिंग संघ के अध्यक्ष सुरेशानन्द झा ने कहा कि पिछले साल एक हीं खिलाड़ी ने 2 इवेंट में जीता था। इस बार 2 खिलाड़ी ने पदक जीता और 2 खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहे यह देवघर स्विमिंग के लिए एक अच्छा संदेश है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी और उच्च प्रशिक्षण की कमी होते हुए भी पदक जीता यह देवघर के लिए गौरव की बात है। इस जीत पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि देवघर के लिए गर्व की बात है। दोनों खिलाड़ियों के देवघर आगमन पर ओलंपिक संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मौके पर डीएसए सचिव आशीष झा, स्विमिंग संघ के सचिव गोपा पाठक, कोषाध्यक्ष चन्दना झा, प्रशिक्षक सुधाकर चौधरी, प्रवीर राय, कृष्ण कुमार, रोहित रंजन, विकास वाजपेई, मधुरंजन मालवीय, महेश लाट, नवीन शर्मा, संजय मालवीय, लाल मोहन, सोनू, आजाद पाठक सहित स्विमिंग शार्क एकेडमी के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर किया है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 6

Leave a Comment

और पढ़ें