महामना पं शिवराम झा पुण्यतिथि पर सुशोभित संकल्प अभियान का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महामना पं शिवराम झा पुण्यतिथि पर सुशोभित संकल्प अभियान का शुभारंभ 

वंशज सुशोभित झा ने प्रतिदिन आजीवन दस पौधा दान करने का लिया निर्णय

आम्रपाली आम के 5 फीट से ऊपर के पौधे अलग-अलग कृषकों को दिए गए दान 

देवघर। गुरुवार को महामना पं शिवराम झा की 46 वीं पुण्यतिथि पर उनके वंशज सुशोभित झा द्वारा प्रतिदिन पौधों के वितरण का संकल्प लिया गया। रोजाना 10 पौधें लोगों में वितरित करने का यह आजीवन संकल्प है। इसका नाम सुशोभित संकल्प रखा गया है। इस अवसर पर आज आम्रपाली आम के 5 फीट से ऊपर के 10 पौधे अलग-अलग कृषकों को दान दिए गए। पंडित शिवराम झा का नाम एक स्वतंत्रता सेनानी, एक समाज सुधारक, महिला शिक्षा के पैरोकार, कई विद्यालयों के संस्थापक व देवघर की अग्रणी संस्था हिंदी विद्यापीठ के संस्थापक के रूप में है।  देश के अंतिम स्वतंत्रता आंदोलन यानी 1942 की क्रांति में देवघर से उनका योगदान सर्वोपरि रहा है। वे परोपकार करने में मूर्धन्य थे। पेड़ों की तरह सेवाभाव ही उनकी जीवनचर्या थी। उनकी जन्मतिथि 14 नवंबर 1894 थी। उनका परलोक गमन 10 जुलाई 1979 को हुआ था। हिन्दी तिथि के अनुसार यह दिवस गुरु पूर्णिमा था। संयोगवश इस बार भी यह अंग्रेजी तारीख हिंदी की गुरु पूर्णिमा है। इस आलोक में सुशोभित झा का कहना है कि देवघर के सम्पूर्ण प्रक्षेत्र को हरा-भरा रखने का यह उद्देश्य आजन्म चलता रहेगा ताकि यहां का भूजल स्तर और वन परिक्षेत्र उत्तरोत्तर वृद्धि करता रहे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें