सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ 

प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के नेतृत्व में पांचवें वर्ष में प्रवेश किया अनुष्ठान 

वृंदावन से पहुंचे आचार्य विधि-विधान से संपन्न करा रहे हैं अनुष्ठान 

देवघर। सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान शुक्रवार को पांचवें वर्ष प्रवेश कर गया। इस वर्ष रूद्राभिषेक अनुष्ठान देवघर दुमका रोड में स्थित कविलासपुर के हनुमान शिक्षा सेवा केन्द्र में प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के नेतृत्व में आज से शुरू हुआ। अनुष्ठान को विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए वृंदावन धाम से आचार्य सुधीर शर्मा, आचार्य राहुल शर्मा, आचार्य जवाहर लाल शर्मा, आचार्य विकाश शर्मा, आचार्य विवेक शर्मा देवघर हनुमान शिक्षा केन्द्र पहुंचे हैं। इस वर्ष रूद्राभिषेक अनुष्ठान के पहले दिन मुख्य यजमान के तौर पर शशांक शेखर देवघर, नीरज शर्मा सपरिवार दिल्ली उपस्थित थे। रूद्राभिषेक अनुष्ठान के आयोजन से कबिलासपुर सहित आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया।

रूद्राभिषेक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए सेवा फाउंडेशन के सचिव प्रवीर कुमार से संपर्क किया जा सकता है। अनुष्ठान को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में प्रवीर कुमार, शिलु दीदी, मीनू दीदी, पीहू कुमारी सहित हनुमान शिक्षा सेवा केन्द्र के भैया बहन व दीदी गण महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि कोरोना काल में बाबा मंदिर बंद रहने की वजह से प्रदीप भैया जी महाराज ने वर्ष 2021 में श्रावण मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ किया था। आज यह अनुष्ठान पांचवें पड़ाव में प्रवेश कर गया है। इस दौरान देश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तों का हनुमान शिक्षा सेवा केन्द्र में आने जाने का सिलसिला जारी रहता है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें