
नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों का रेस्क्यू अभियान किया गया शुरू
देवघर। गुरुवार को आवारा कुत्तों पर कार्य कर रहे देवघर नगर निगम द्वारा चयनित एजेंसी को पकड़ने के लिए रवाना किया गया। आज अभियान नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त एवं नगर मिशन प्रबंधक के देखरेख में दुर्गाबाड़ी रोड, विलियम्स टाउन क्षेत्र में आवारा कुत्तों के पकड़े जाने हेतु विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एजेंसी की टीम ने सुरक्षा उपायों के साथ कई आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर नगर निगम के पशु आश्रय वाहन में रख कर आगे की प्रक्रिया के लिए डॉक्टरों की टीम के पास ले जाया गया। डॉक्टर की टीम कुत्तों की नसबंदी कर कुत्तों को 15 दिनों की अपने अपने देखरेख में रखते हुए समय समय पर खाना उपलब्ध कराते हुए उनको जिस स्थान से उठाया गया है उसी स्थान में ऑपरेशन के उपरांत वापस छोड़ जाएगा। आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए नगर निगम के द्वारा यह प्रयास जारी है। इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु नियंत्रण टीम एवं स्थानीय कर्मचारियों उपस्थित थे। नगर निगम ने यह अभियान श्रावणी मेला 2025 को ध्यान में रखते हुए चलाया, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और क्षेत्र में साफ-सफाई एवं सुरक्षा बनी रहे।








